अवैध तमंचा कारतूस समेत युवक गिरफ्तार
सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दविश देकर गांव मुगलगढ़ी रोड के निकट से एक युवक को अवैध तमंचा एवं कारतूस समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसआई महेंद्र सिंह अपने हमराहों के साथ गस्त में मामूर थे। तभी उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक युवक गांव मुगलगढ़ी रोड के समीप अवैध तमंचा कारतूस लेकर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दबिश देकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम सूरज कुमार पुत्र सुख पाल सिंह निवासी गांव बरईशाहपुर थाना सिकंदराराऊ बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा एवं दो कारतूस बरामद कर न्यायालय में पेश किया । जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।











