
सिकंदराराऊ। विश्व हिंदू परिषद का 62 वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध कथावाचक सुनील कौशल महाराज उपस्थित रहे।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज समाज में लव जिहाद जैसी घटनाएँ बड़ी संख्या में सामने आ रही हैं । जिनमें हिंदू बेटियों को फँसाकर उनका धर्मांतरण कराने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। इससे बचाव हेतु समाज को जागरूक रहना अति आवश्यक है। उन्होंने बेटियों और माताओं से विशेष रूप से सतर्क और सचेत रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इस हिंदू एकत्रीकरण में समाज के हर वर्ग के लोग सम्मिलित हुए। स्थापना दिवस के इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपना सहयोग प्रदान किया । वहीं विश्व हिंदू परिषद के ब्रज प्रांत अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल एवं प्रांत सहमंत्री अभय राय ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर सनातन संस्कृति ,धर्म और परंपराओं के संरक्षण के लिए समाज को जागरूक करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजहित एवं राष्ट्रहित के प्रति संगठित होकर कार्य करने का आव्हान किया।
इस अवसर पर अनेक प्रमुख गणमान्यजन, संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।












