पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर किया शांत
सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला रोशनगंज में रविवार को कुएं की दीवार तोड़ने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए । दोनों पक्षों में जमकर विवार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया।
बताया जाता है कि मोहल्ला रोशनगंज निवासी गिरीश चंद्र पटेल के मकान के निकट एक कुआं था। जिसको पाट दिया गया । उस जगह पर एक छोटी दीवार खड़ी थी। रविवार की सुबह एक पक्ष ने उक्त जगह पर कब्जा करने की नीयत से
दीवार को तोड़ दिया । जिससे दोनों पक्षों में टकराव हो गया। दोनों पक्षों में गाली गलौज होने लगी। जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। बाद में तोड़ी गई दीवार को पुनः बनवाया गया। जिसके बाद मामला शांत हुआ। मोहल्ले में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया।












