दलित मां बेटे को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव करमपुर में नामजदों ने दलित मां बेटे को पीटकर घायल कर दिया और जाति सूचक गालियां देकर अपमानित भी किया। पीड़िता ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव करमपुर निवासी मौसरी पत्नी जगदीश ने दी तहरीर में कहा है कि शनिवार की दोपहर 1 बजे करीब गांव के ही मुरारी पुत्र रूपकिशोर ,नन्नू पुत्र जयसिंह,रूपकिशोर पुत्र प्रेम सिंह बेवजह गाली गलौज करते हुए आए। जब पीड़िता व उसके पुत्र बनी सिंह ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उन पर हमला कर दिया। जिससे मां बेटे लहूलुहान हो गए। आरोपियों द्वारा जाति सूचक गालियां देकर अपमानित भी किया गया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment