बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर सिकंदराराऊ से जलेसर जा रहे थे दोनों बाइक सवार

जरेरा के निकट हुआ हादसा


सिकंदराराऊ। विकास खंड हसायन क्षेत्र के गांव जरेरा के निकट बीती रात बाइक सवारों को एक तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
बताया जाता है कि जनपद एटा के थाना जलेसर क्षेत्र के मोहल्ला अगराना निवासी 40 इलियास पुत्र जफरुद्दीन अपने साथी नन्हे खां पुत्र बन्ने खां के साथ सिकंदराराऊ से बाइक पर सवार होकर जलेसर जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार गांव जरेरा के समीप पहुंचे । तभी एक तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में इलियास की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि नन्हें खां गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल नन्हें खां को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजनों में हाहाकर मच गया । परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment