सिकंदराराऊ। थाना हसायन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव खिटौली के कट से दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बाइक ,एक गैस सिलेंडर एवं पान मसाला,सिगरेट आदि बरामद कर जेल भेजा है।
पुलिस के अनुसार उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि दो शातिर वाहन चोर चोरी की बाइक एवं अन्य सामान के साथ गांव खिटौली के कट के समीप खड़े है। सूचना पाकर पुलिस हरकत में आ गई । पुलिस ने दबिश देकर दोनों शातिर वाहन चोरों को दबोच लिया। पकड़े गए दोनों शातिर वाहन चोरों ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना नाम अनुराग पुत्र मलखान निवासी ग्राम खिटौली थाना हसायन ,कन्हैया पुत्र हरिपाल निवासी मथुरापुर थाना हसायन बताया। दोनों ने बताया कि हम दोनो ने मिलकर 21 अगस्त की रात्रि 12 बजे करीब रति का नगला स्टेशन को जाने वाली सड़क के पास रखे खोखे का ताला तोड़कर उसमे रखा सामान चोरी किया था एवं ये बाइक हम दोनो ने गांव मथुरापुर से चोरी की थी । जिसको हम दोनो बेचने जा रहे थे । पुलिस ने दोनों शातिर वाहन चोरों से चोरी की बाइक एवं अन्य सामान बरामद कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया ।









