सिकंदराराऊ में कलयुगी पुत्र ने मां बेटे के पावन रिश्ते को किया तार -तार : कामांध पुत्र ने शराब के नशे में अपनी वृद्धा मां को बनाया अपनी हवस का शिकार

छोटे भाई ने आरोपी बड़े भाई के खिलाफ कराई रिपोर्ट दर्ज : पुलिस ने आरोपी पुत्र को किया गिरफ्तार

 

सिकंदराराऊ। कलयुगी पुत्र द्वारा मां बेटे के पावन रिश्ते को तार -तार करने का मामला प्रकाश में आया है। इसी क्रम में कोतवाली क्षेत्र एटा रोड स्थित एक गांव में रक्षाबंधन की पूर्व रात्रि को एक कामांध पुत्र ने अपनी सगी वृद्धा मां को अपनी हवस का शिकार बना लिया । छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर मां के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।

गांव निवासी वृद्धा के पुत्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 27 अगस्त की रात्रि 9 बजे करीब उसकी 63 वर्षीय वृद्धा मां घर में सो रही थी। तभी उसका बड़ा भाई शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा और सोती हुई वृद्धा माँ के साथ ज़बरन दुष्कर्म कर डाला । घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो घटना को सुन उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आरोपी के छोटे भाई ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने वृद्ध को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने दबिश देकर आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया ।

बताया जाता है कि आरोपी अविवाहित है और दो भाई हैं। पिता की 15 वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत भी हो चुकी है। घर में दोनों पुत्रों के साथ वृद्धा माँ रहती है। घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार शनिवार को गर्म रहा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment