मृतक युवक की नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी
सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव हबीबपुर के निकट शनिवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को रौंद दिया । हादसे में अज्ञात बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव की लोगों से शिनाख्त कराई। किंतु उसकी कोई शिनाख्त न हो सकी । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
बताया जाता है कि शनिवार की शाम 5 : 30 बजे करीब एक बाइक सवार युवक कासगंज की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गांव हबीबपुर के समीप पहुंचा। तभी एक तेज गति से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगो से मृतक की शिनाख्त कराई। किंतु उसकी मौके पर कोई शिनाख्त नहीं हुई । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त कराने में जुट गई है।









