नामजदों ने परिवार को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव टोडरपुर में दबंगों ने एक परिवार को पीटकर घायल कर दिया । पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जनपद एटा के थाना जलेसर क्षेत्र के गांव वीर नगर नारऊ निवासी अखिलेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 25 अगस्त की शाम 7 बजे करीब अपनी बहन के घर गाँव टोडरपुर पोरा आया हुआ था । तभी वहां गांव टोडरपुर निवासी राहुल, संजू, सोनू पुत्रगण पप्पू व पप्पू पुत्र चंद्रपाल ने उसके बहनोई पर उधार पैसे की बात को लेकर उसकी गाड़ी की चाबी दबंगई से निकाल ली । जब उसने चाबी माँगी तो आरोपी गाली गलौज करने लगे।

जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गया । शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी बहन लक्ष्मी , करिश्मा और चाचा ठाकुरदास को पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने उसकी बहन का मोबाइल भी तोड़ दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment