सिकंदराराऊ। एन एच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव हुसैनपुर के निकट सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतज़ार कर रहे एक बिहारी श्रमिक को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक के पुत्र ने कोतवाली में अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सुजीत कुमार पुत्र धनजी राम निवासी बचरी बचहरी भोजपुर बिहार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पिता 12 जुलाई 9:45 बजे करीब गांव हुसैनपुर से सिकंदराराऊ आने के लिए सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतज़ार कर रहे थे। तभी अलीगढ़ की ओर से तेज गति से आ रही एक बाइक ने उसके पिता में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है।









