सिकंदराराऊ। कस्बा की चूड़ी मार्केट में स्थित एक कपड़े की दुकान से सोमवार को एक शातिर महिला बच्चे के साथ मिलकर दो सूट चोरी कर ले गई। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले में पड़ताल में जुट गई है।
मोहल्ला खिजरगंज निवासी लल्ला अंसारी की चूड़ी मार्केट में कपड़े की दुकान है। सोमवार की शाम चार बजे उनका पुत्र अरहम उर्फ मुन्ना दुकान पर बैठा हुआ था । इस दौरान एक शातिर महिला एक बच्चे के साथ दुकान पर कपड़ा खरीदने को आई। दुकान पर कुछ और भी महिलाएं कपड़े देख रही थी। तभी मौका पाकर शातिर महिला ने कपड़े देखते ही देखते दो सूट बच्चे के पास रखे एक थैले में रख दिए और उन्हें चुराकर चली गई । शातिर महिला की कारतूस दुकान के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से शातिर महिला की तलाश में जुट गई है। शातिर महिला द्वारा की गई चोरी की घटना का बाजार लोगो के बीच गर्म हो गया।









