सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव खासपुर में सोमवार को एक युवक को खेत में जाते समय जहरीले सर्प ने डस लिया। जिससे अचेत होकर युवक खेत में गिर पड़ा । आसपास खेतों पर काम कर रहे लोगों ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया । जहां से हालत नाजुक होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि गांव खासपुर निवासी हिमांशु पुत्र जगदीश सोमवार की सुबह 6:30 बजे करीब खेत पर जा रहा था । तभी उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी और युवक अचेत होकर खेत में ही गिर गया। आस पास खेतों में कार्य कर रहे लोगों ने जब उसे अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । जहां चिकित्सकों ने उसे एंटी वेनम इंजेक्शन लगाया। किंतु उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।









