हाथरस। कामिका एकादशी के पर्व पर श्री कृष्ण गौशाला में श्री गिरिराज महाराज के चरणों में सवा लाख तुलसी पत्र अर्पण का भव्य एंव धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित किया गया।

यह आयोजन श्री गोविन्द राम अग्रवाल की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुप्रसिद्ध आचार्य श्री सीपूजी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से श्री गिरिराज महाराज का अभिषेक कर तुलसी पत्र अर्पित किए तथा शाम को भव्य महाआरती में भाग लिया।
आयोजन में पूर्व पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, उत्कर्ष अग्रवाल सहित अनेक नागरिक, श्रद्धालु एवं समाज के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे। सभी ने श्री गिरिराज महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
आयोजक उत्कर्ष अग्रवाल एवं अद्विक अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।









