सपा का रहना में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन:सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की सपा की सदस्यता : आगामी चुनाव में सपा को मजबूत करने का लिया संकल्प

हाथरस। विधानसभा क्षेत्र के गांव रहना में समाजवादी पार्टी की ओर से बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध समाजसेवी पं. बनवारीलाल रावत ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल उपस्थित थे।।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भगवान राम के नाम पर चंदा चोरी का कार्य करने वाली सरकार किसान, मजदूर और ब्राह्मण समाज के हित में कोई कार्य नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि जो सरकार भगवान के नाम पर आम जनता से लूट करती है, वह जनता का भला नहीं कर सकती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामनारायण काके ने कहा कि मैं आपका सेवक हूं। आपकी हर समस्या में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा और समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करूंगा।उन्होंने आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता से आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान कर भ्रष्ट एवं बेईमान सरकार को हटाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पं. बनवारीलाल रावत ने कहा कि आगामी चुनाव में ब्राह्मण समाज समाजवादी पार्टी को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने की अपील की। इस दौरान सैकड़ों लोगों द्घारा सपा की सदस्यता ग्रहण की गई।
सदस्यता ग्रहण समारोह के दौरान रमन वशिष्ठ एडवोकेट, शिवाकांत शर्मा एडवोकेट , कौशलेंद्र ठाकुर, लव संभव, हरिओम, कपिल, सौरभ, मोहित, सचिन, करण, कृष्णा, शिवकुमार, धर्मवीर आदि तमाम लोग मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment