बीमारी ठीक करने के बहाने महिला से की छेड़छाड़:रिपोर्ट

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि बीमारी ठीक करने के बहाने तीन आरोपी उसे मरघट ले गए और वहां उसके साथ छेड़खानी की। उक्त मामले में कल देर रात पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है पीड़िता की ससुराल और मायका दोनों हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हैं। महिला लंबे समय से बीमार चल रही थी और कई जगह इलाज कराने के बावजूद उसे आराम नहीं मिल रहा था। इसके बाद उसके पिता ने दो बाबाओं से झाड़-फूंक करवाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।पीडित महिला के अनुसार गत 5 अगस्त को अजय पुत्र हरिओम, विष्णु और एक अन्य अज्ञात बाबा उसके घर आए।

उन्होंने महिला से मरघट चलने को कहा। महिला अपने पति के साथ उन बाबाओं के साथ मरघट पहुंची।मरघट पहुंचने पर बाबाओं ने महिला के पति को काफी दूर खड़ा कर दिया और उसे अकेले मरघट के अंदर ले गए। वहां उन्होंने महिला के साथ छेड़खानी की। महिला की चीख-पुकार सुनकर उसका पति मौके पर पहुंचा। पति को देखते ही तीनों बाबा वहां से भाग गए। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।। उक्त मामले में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment