बसपा के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा को मिल रहा भारी जनसमर्थन सघन

जनसंपर्क के दौरान जन-जन का मिल रहा अपार समर्थन: जगह-जगह स्वागत व सम्मान


सादाबाद। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा के कूपा रोड स्थित उत्सव गार्डन पर 10 अगस्त को सुबह 11 बजे से बहुजन समाज पार्टी के आयोजित होने वाले विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर बसपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अविन शर्मा द्वारा पूरे विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव जाकर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और लोगों से 10 अगस्त को भारी संख्या में सम्मेलन में पहुंचने का आवाहन किया जा रहा है। वही सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान डॉ. अविन शर्मा को सर्वसमाज का भारी जन समर्थन एवं आशीर्वाद मिल रहा है ।

बहुजन समाज पार्टी के 10 अगस्त को सुबह 11 बजे से आयोजित होने वाले विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर बसपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अविन शर्मा द्वारा पूरे विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और इसी क्रम में विभिन्न गांवों राजनगर, सहबाजपुर, कजरोठी, ऊंचागांव, धानोटी, गुमानी गढ़ी, पिपरामई एवं खेड़ा बरामई में जनसंपर्क करने के अलावा विभिन्न गांवों में 10 अगस्त को आयोजित होने वाले विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर जनसंपर्क किया गया। इस दौरान बसपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अविन शर्मा ने ग्रामीणों, युवाओं, माताओं-बहनों एवं बुजुर्गों से मुलाकात कर सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया।


बसपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अविन शर्मा काे जनसंपर्क के दौरान हर गांव से अपार स्नेह, विश्वास और समर्थन मिल रहा है, जो इस बात का संकेत है कि बहुजन समाज पार्टी का कारवां लगातार मजबूत हो रहा है।इस दौरान जाट समाज, ब्राह्मण समाज, जाटव समाज एवं सर्वसमाज के लोगों ने आत्मीय स्वागत करते हुए भरपूर आशीर्वाद दिया तथा 10 अगस्त को आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी संख्या में पहुंचकर इसे ऐतिहासिक बनाने का विश्वास दिलाया।।

अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर सादाबाद विधानसभा के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट हों। उन्होंने आवाहन करते हुए कहा कि आइए 10 अगस्त को इतिहास रचने वाले इस विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का हिस्सा बनें और बहुजन आंदोलन को नई शक्ति प्रदान करें।सर्वजन एकता – हमारी ताकत, जनसमर्थन – हमारी पहचान। जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ बसपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की टीम साथ थी।।
बसपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अविन शर्मा ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने बेटे डॉ. अविन शर्मा को अपना आशीर्वाद एवं समर्थन प्रदान करें और इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाएं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment