हाथरस। रोटरी क्लब हाथरस हेरिटेज का 25वां सिल्वर जुबली अधिष्ठापन समारोह मथुरा के होटल बृजवासी रॉयल में भारी धूमधाम से आयोजित किया गया और कार्यक्रम में दिल्ली से रोटरी मंडल 3120 से रो. पीडीजी रमेश अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रो. पीडीजी मुकेश सिंघल एवं क्लब के पीडीजी रो. डॉ. एसके राजू गावर व पीडीजी रो.अरुण जैन द्वारा भाग लिया गया। अधिष्ठापन समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष रो.कपिल अग्रवाल चूना वालों ने नवीन अध्यक्ष रो. डॉ. पंकज शर्मा को कॉलर पहनाकर एवं निवर्तमान सचिव रो.भगवत स्वरूप गर्ग ने सचिव डॉ. अनुराग उपाध्याय को पदभार सौंपा गया और इसी के साथ इस वर्ष क्लब द्वारा 11 नवीन सदस्यों को भी क्लब में जोड़ा गया है, जिसमें कि पहली बार क्लब में महिलाएं भी सदस्य बनी हैं। इस मौके पर डॉ. प्रवीण शर्मा,सीए भूषण अग्रवाल, सीए नितिन अग्रवाल,सीए शुभांशु खंडेलवाल, सीए शुभम गर्ग, श्रीमती विजया गावर, सीमा जैन, गीता अग्रवाल, प्रमिला उपाध्याय, दीपिका शर्मा एवं नम्रता अग्रवाल द्घारा रोटरी क्लब हाथरस हेरिटेज की सदस्यता ग्रहण की गई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि रो. पीडीजी रमेश अग्रवाल ने रोटरी के कार्यकलापों से समाज के प्रति उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को बताया गया। समारोह में क्लब के रो. पीडीजी डॉ. एसके राजू गावर द्वारा रोटरी क्लब हाथरस हेरिटेज द्वारा 25 वर्षों में कराये गए कार्यों को बताया गया। उन्होंने बताया कि क्लब ने 25 वर्षों में पांच टॉयलेट ब्लॉक, दो ई क्लासेस, कंप्यूटर लैब, डायलिसिस सेंटर, करेक्टिव सर्जरी, मेडिकल कैंप, शमशान भूमि पर बेंच निर्माण आदि विभिन्न कार्य कराए गए हैं।। कार्यक्रम में रोटी क्लब फ्रेंडस से संजीव अग्रवाल, लिटिल सिंघल, राकेश गर्ग, राजकुमार अग्रवाल, आरपी गोयल, वैभव गोयल, वैभव मोहता, राजेश अग्रवाल, अजय मांगलिक, आरके राजू, जे.के. अग्रवाल आदि तमाम लोग मौजूद थे।









