गर्भवती महिला ने पति समेत ससुरालीजनों पर मारपीट एवं उत्पीड़न करने का लगाया आरोप

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुठीला कासिमपुर में एक गर्भवती महिला ने पति समेत ससुरालीजनों पर मारपीट एवं उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव कुठीला कासिमपुर ममतादेवी पत्नी गौरव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका पति गौरव पुत्र गजराज सिंह एवं सास पुष्पा देवी ,ससुर गजराज सिंह पुत्र लटूरी सिंह घरेलू बातों को लेकर उसे गाली गलौज कर आए दिन लाठी डंडों से मारपीट करते हैं और वह गर्भवती है। मारपीट से उसके शरीर में चोट आई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment