सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर में खेत के बंटवारे को लेकर भाई एवं भतीजों ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव रायपुर निवासी पप्पू सिंह पुत्र संतोंखी लाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गुरुवार की सुबह 7 बजे करीब वह अपने घर के बाहर गली में खड़ा था । तभी उसका छोटा भाई जयप्रकाश और भतीजे भोला, गिर्राज व रवि हाथों में लाठी डंडे लेकर आए और उससे कहने लगे कि आज तू खेत का बंटवारा करके ही रहेगा। उसने कहा कि समाज के 4-6 लोगों को बैठा कर बंटवारा कर लेते हैं। इतना सुनते ही उक्त लोग गुस्से से बोखलाकर उससे बोले की बंटवारा तो हम जैसा चाहेंगे वैसा ही होगा । आरोपी उससे गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।









