महादेवी बाबूलाल आर्य वार्ष्णेय मेमोरियल ट्रस्ट एवं सर्वोदय हॉस्पिटल मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित
हाथरस। महादेवी बाबूलाल आर्य वार्ष्णेय मेमोरियल ट्रस्ट एवं सर्वोदय हॉस्पिटल (मथुरा) के संयुक्त तत्वावधान में शहर के पुष्पांजलि गेस्ट हाउस में विशाल मुफ़्त मल्टी-स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और वरिष्ठ व अनुभवी चिकित्सकों द्वारा जहां मरीजों की आवश्यक जांच की गई। वहीं उन्हें परामर्श देकर स्वास्थ्य लाभ दिया गया।
महादेवी बाबूलाल आर्य वार्ष्णेय मेमोरियल ट्रस्ट एवं सर्वोदय हॉस्पिटल (मथुरा) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशाल मुफ़्त मल्टी-स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए हेल्थ कैंप के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं। साथ ही ट्रस्ट के चैरिटेबल हॉस्पिटल स्थापित करने के संकल्प की प्रशंसा करते हुए उसके शीघ्र साकार होने की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रमुख समाजसेवी सुरेश चंद्र आर्य द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
जरूरतमंद गरीब असहाय लोगों के स्वास्थ्य हितों में महादेवी बाबूलाल आर्य वार्ष्णेय मेमोरियल ट्रस्ट एवं सर्वोदय हॉस्पिटल (मथुरा) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशाल मुफ़्त मल्टी-स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप में डॉ. अमित गुप्ता (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. शुभम अग्रवाल (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ), डॉ. हिमानी (स्त्री रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. हर्ष (सामान्य रोग विशेषज्ञ) ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। कैंप में 147 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमे 41 मरीजों का ईसीजी तथा 325 ब्लड टेस्ट भी किए गए।
इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ. रमेश चंद्र वार्ष्णेय की जयंती पर उन्हें याद किया गया । सभी ट्रस्टियों ने उनके द्वारा स्थापित ट्रस्ट के उद्देश्यों एवं जनसेवा के विज़न को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के सचिव अरुण जैन ने किया। उन्होंने ट्रस्ट की गतिविधियों एवं सामाजिक उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
हेल्थ कैंप को सफल बनाने में ट्रस्ट के सदस्य राजेंद्र वार्ष्णेय, हरेंद्र वार्ष्णेय (अलीगढ़), राजीव वार्ष्णेय, जुगनू वार्ष्णेय, आलोक वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, रानू वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय, प्रवीन वार्ष्णेय, प्रियांक वार्ष्णेय, यश वार्ष्णेय, तुषार वार्ष्णेय, देव वार्ष्णेय, नमन वार्ष्णेय, रूपेश कौशल एवं संकल्प उपाध्याय का विशेष सहयोग रहा।









