धर्म भवन पर भारी श्रद्धा, आस्था व हर्षोंल्लास से मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

हाथरस। शहर के मालिन गली ओसवाल चौक स्थित धर्म भवन पर आज गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया गया । सुबह से ही शिष्य- शिष्याओं ने अपने पूज्य गुरुदेव के छविचित्र की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया । कार्यक्रम का शुभारम्भ धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज तथा सद्गुरु देव व्रह्मलीन पं. गोवर्धन नाथ मिश्राचार्य तथा धर्मगुरु धर्माचार्य पं.सुरेश चन्द्र मिश्र के चित्रपटों पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित के साथ हुआ ।


गुरु एवं शिष्य के पवित्र बंधन के पर्व गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत आज नगर के प्रकाण्ड विद्वान धर्मगुरु धर्माचार्य पं. सुरेश चन्द्र मिश्र के आवास पर सुबह से ही नगर व बाहर से बडी संख्या मे पधारें शिष्य- शिष्याओं ने बडें ही श्रद्वा, भक्ति व आस्था के साथ गुरुदेव स्व. श्री मिश्र जी के दिव्य व भव्य छविचित्र की पूजा अर्चना कर व उत्तरीय वस्त्र ओढ़ाकर फूल मालायें पहनाकर आरती उतारी तथा आर्शीवाद प्राप्त किया। महोत्सव के दौरान शिष्य- शिष्याओं ने गुरुदेव स्व.श्री मिश्र जी की असीम कृपा व उनके आर्शीवाद के स्मरण सुनायें।


गुरु पूर्णिमा महोत्सव के कार्यकम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर जैन, संजय दीक्षित, महादेव शरण अटल, पुष्कर कुमार (लालसा),नीरज चक्रपाणि, आयोग दीपक, जिनेन्द्र जैन, शुभम गुप्ता, आशीष सेंगर, उमाकान्त पुढ़ीर, उमाकान्त कुलश्रेष्ठ बौबी, अंकित गौड़(भाजपा), प्रमुख उद्यमी श्रीकृष्ण अरोरा काके बाबू, प्रमोद कौशिक (प्रधानाचार्य), एच.ओ.पी शर्मा, अजय बंसल, मुकेश वार्ष्णेय स्टेट बैक, नरेन्द्र बंसल, मुकेश मित्तल, राजेन्द्र बंसल, पवन वार्ष्णेय, श्रीमती ममता वर्मा, श्रीमती नेहा मित्तल, चिराग वर्मा, राकेश अग्रवाल डब्बू, राजकुमार वार्ष्णेय, अमित अग्रवाल, श्रीमती सोनिया अग्रवाल, दीपक राजपूत, पं. कैलाश चन्द्र शर्मा, श्रीमती खुशबू, श्रीमती रमा, श्रीमती मेद्या अग्रवाल, योगेन्द्र शर्मा, जुगल किशोर वर्मा, प्रेमशंकर अग्रवाल , श्रीमती अंजना, रवि गोयल, श्रीमती ज्योति वर्मा, श्री खण्डेलवाल घी वाले, सोनम शर्मा, हर्ष मिश्र आदि ने बड़ी संख्या मे शिष्य- शिष्याओं व भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया । जबकि तमाम भक्तों ने अपने कार्यो से बाहर चलें जाने की वजह से मोबाइल फोन पर ही पूज्य गुरुदेव का आर्शीवाद लिया ।


कार्यक्रम मे बृजेश चन्द्र मिश्र (पत्रकार) , पं. देवेश मिश्र ने सभी का भगवान श्रीनाथ जी की नगों से जड़ित मोतियों की माला पहनाकर तथा दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया तथा सभी को प्रसाद को वितरण किया ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment