हिंदूवादी संगठनों ने भैंसों से लदे 2 कैंटर पकड़े: पुलिस के हवाले : दोनों वाहन चालकों के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट

सिकन्द्राराऊ-29 जुलाई । कोतवाली क्षेत्र के एनएच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव रतनपुर के समीप आज आयशर कैंटरो में गौवंश लदे होने की सूचना पर बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद् एवं गौ रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर दो कैंटरो को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पकड़े गए दोनों कैंटरो में गौवंश तो नहीं मिले ।

किंतु उन दोनों कैंटरो में भारी मात्रा में पशु क्रूरता अधिनियम की धज्जियां उड़ाते हुए एक के ऊपर दर्जनों भैंसे लदी हुई थी ।। मामले की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने भैंसों से लदे दोनों कैंटरो को अपने कब्जे में लिया और कोतवाली ले गई। हिंदूवादी संगठनों ने घटना पर रोष जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की प्रशासन से मांग की है। आरोपी कैंटर चालकों के विरुद्ध कोतवाली में पशु क्रूरता अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


कोतवाली में निशान्त यादव पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी गांव इकबालपुर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनको आज सूचना मिली कि दो आयशर कैंटर के चालको द्वारा वाहनो में आवश्यकता से अधिक भैंस व उनके बच्चों को भरकर ले जा रहे हैं । सूचना मिलने के बाद दोनों वाहनों को पीछा कर गांव रतनपुर के निकट दोनों वाहनों को पकड़ लिया। इस दौरान दोनों वाहनों में भारी मात्रा में भैंस एवं उनके बच्चे निर्दयता पूर्वक भरकर ले जाए जा रहे थे। भैंस एवं उनके बच्चे एक दूसरे के ऊपर लदे हुए थे । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment