बाइक सवार ने युवक को पीटा : ढकेल वालों ने आरोपी को भगाया : आक्रोशित दुकानदारों ने की अपनी दुकानें बंद

सिकंदराराऊ। कस्बा के जी टी रोड पर शुक्रवार की सुबह गलत साइड पर मोटरसाइकिल लाने का विरोध करने पर एक बाइक सवार ने युवक को बुरी तरह पीट दिया। जिससे युवक के कपड़े फट गए। जी टी रोड पर लग रही ढकेल वालों ने आरोपी को भगा दिया। इससे कुपित होकर नगर पालिका मार्केट के दुकानदारों ने कई घंटे तक अपनी दुकानें बंद रखी। बाद में पुलिस के आश्वासन पर दुकान खोल दी गई।
बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे क्षेत्र के गांव नगला विजन निवासी रोहित यादव जी टी रोड स्थित सब्जी मंडी के पास से कहीं जा रहा था ।तभी सामने से एक युवक तेज गति से गलत साइड पर मोटरसाइकिल लेकर आ गया। बाइक से रोहित बाल बाल बचा, उसने बाइक सवार से इसका विरोध किया ,तो बाइक सवार ने बाइक खड़ी कर उसको पीटना शुरू कर दिया। रोहित की पीठ में चोट लग गई तथा उसके कपड़े फट गए। युवक को बचाने नगर पालिका मार्केट के दुकानदार आए तो जी टी रोड पर लगी ढकेल वालों ने आरोपी बाइक सवार को भगा दिया। इससे दुकानदारों में आक्रोश पनप गया तथा उन्होंने विरोध में अपनी अपनी दुकान बंद कर दी। मामला कोतवाली पहुंच गया। वहां पर पीड़ित की बात सुनने के बाद कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे से आरोपी का वीडियो निकलवा करके उसकी पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment