कलकत्ता से आए नागा साधु ने किया प्राचीन रामबाग मंदिर का निरीक्षण

मंदिर की दुर्दशा से मुख्यमंत्री को कराएंगे अवगत

सिकंदराराऊ। कस्बा के प्राचीन रामबाग मंदिर को लेकर काफी समय से क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी विवेकशील राघव द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन की भनक कलकत्ता में बैठे नागा साधुओं लग गई। शुक्रवार को नागा साधु कस्बा में पहुंचे और रामबाग मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता की ।
कलकत्ता के कल्याणी आश्रम से आए नागा साधु अजयगिरी महाराज ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि सनातन की रक्षा के लिए लड़ रहे लोगों की रक्षा एवं सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है। नागा साधु अपना अधिकार किसी को नहीं लेने देते। शीघ्र ही इस दुर्दशा की सूचना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक जाएगी और इस समस्या का शीघ्र ही समाधान होगा। उन्होंने संघर्ष समिति प्रमुख विवेकशील राघव और उनकी टीम के साथ रामबाग मंदिर का सूक्ष्म निरीक्षण किया । इस दौरान लोकेश्वर महादेव मंदिर समेत भूतेश्वर मंदिर पर रुद्राभिषेक कर दैवीय शक्तियों को जागृत किया गया। इस अवसर पर नरेश राघव, पंकज यादव, अतुल यादव, संजीव पुंढीर, मोनू झा, अनुराग झा, देवेंद्र सविता, पंकज शर्मा, कमलेश शर्मा, गजेंद्र परमार, कुंजबिहारी लाल वर्मा, रूपकिशोर शर्मा, केशव माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment