हाथरस।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की महत्वपूर्ण बैठक संघ कार्यालय शिक्षक भवन रमनपुर में सौहार्द पूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने की।।
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने पदाधिकारियों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए बताया कि इस वर्ष संगठन का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए संगठन के ढाँचे को मजबूत बनाना अनिवार्य है। बैठक में प्रमुख निर्णय एवं दिशा-निर्देश दिये और सदस्यता शुल्क पर जिलाध्यक्ष द्वारा जिले के समस्त ब्लॉक कोषाध्यक्षों को कड़े व स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने ब्लॉक में तत्काल प्रभाव से सदस्यता अभियान चलाएँ। सभी ब्लॉक कोषाध्यक्षों को रसीद बुक के माध्यम से ही सदस्यता शुल्क एकत्र करने तथा ससमय उसका हिसाब केंद्रीय कोषाध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी सदस्यता और शिक्षकों की एकजुटता में निहित है। आगामी चुनाव के दृष्टिगत सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ सदस्यता अभियान को सफल बनाएँ।शिक्षकों से एकजुटता की अपील की गई।बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष ने जिले के समस्त प्राथमिक शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बढ़-चढ़कर संगठन की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करें और शिक्षक हितों की रक्षा के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ को और अधिक सशक्त बनाएँ।
बैठक में वीरेंद्र पाल सिंह महामंत्री,यतेंद्र पाठक जिला कोषध्यक्ष ,योगेंद्र कुमार शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शशि कुलश्रेष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष,संतोष शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष,अमित पचौरी नगर क्षेत्र अध्यक्ष,शैलेंद्र कुमार चौहान अध्यक्ष सिकन्द्राराऊ ,नरेश मीणा,कुलदीप चौधरी ,कृष्णकांत कौशिक,राधेश्याम,सचिन शर्मा, लालबहादुर मंत्री व विनय प्रताप सिंह,नीरज, नरेश श्रोती,भगवानदास यादव कोषाध्यक्ष सहित गौरव पचौरी,अमित शर्मा,जितेंद्र कौशल सहित अन्य कई शिक्षक उपस्थित थे।









