हाथरस। बागला इंटर कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में माध्यमिक विद्यालय की जनपद स्तरीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई । प्रतियोगिता का उद्घाटन बागला कॉलेज के उप प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने पूरी लगन और जोश के साथ प्रतिभाग किया ।प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी 31 जुलाई को अलीगढ़ में होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे ।प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका गौरव पचौरी ने निभाई एवं प्रतियोगिता को सफल संचालन बागला इंटर कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा एवं उप क्रीड़ा सचिव जितेन्द्र सिंह ने किया ।
विभिन्न विद्यालय से खिलाड़ियों के साथ आए शारीरिक शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं में साधना यादव ,दिव्या उपाध्याय ,संजय सेंगर अजय कुमार ,आशीष दुबे ,नितिन कुमार शर्मा राजकिशोर एवं हरीश सागर की उपस्थिति सराहनीय रही ।प्रतियोगिता को सफल करने में बागला इंटर कॉलेज के गौरव कुमार, सतेंद्र कुमार, निखिल कुमार, प्रिंस कुमार का सहयोग सराहनीय रहा।। प्रतियोगिता के परिणाम में 19 वर्षीय बालक वर्ग में माधव गोयल – बागला इंटर कॉलेज (प्रथम ), अनिरुद्व कूलवाल – बागला इंटर कॉलेज (द्वितीय), प्रगुण नारायण दुबे – के एल जैन इंटर कॉलेज (तृतीय ), 19 वर्षीय बालिका वर्ग परी- रामचन्द्र कन्या इंटर कॉलेज (प्रथम ), आरुषि – रामचन्द्र कन्या इंटर कॉलेज (द्वितीय), दिव्या सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लेबर कॉलोनी (तृतीय ), डौली शर्मा – सरस्वती विधा मंदिर लेबर कॉलोनी (तृतीय), 17 वर्षीय बालक वर्ग में आराध्य -सरस्वती विधा मंदिर लेबर कॉलोनी ( प्रथम ),अभी वर्मा – बागला इंटर कॉलेज (द्वितीय ), देवांग – सरस्वती विधा मंदिर लेबर कॉलोनी ( तृतीय),17 वर्षीय बालिका वर्ग में अनामिका – रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज (प्रथम), दीप्ति – रामचन्द्र कन्या इंटर कॉलेज (द्वितीय ), दिव्या -रामचन्द्र कन्या इंटर कॉलेज (तृतीय ),प्रिया – सरस्वती विद्या मंदिर (तृतीय) , 14-वर्षीय बालक वर्ग में तन्मय -सरस्वती विधा मंदिर (प्रथम ),हृदयांश -सरस्वती विधा मंदिर (द्वितीय ),पुनीत उपाध्याय – सरस्वती विद्या मंदिर (तृतीय ),14- वर्षीय बालिका वर्ग में सभ्यता शर्मा – सरस्वती विद्या मंदिर (प्रथम ), अनम- रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज (द्वितीय),हिमानी -रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज ((तृतीय), राधिका – सरस्वती विद्या मंदिर रहे।









