ई रिक्शा चालक ने महिला के बैग से नगदी एवं आभूषण किए पार

घटना को अंजाम देकर चालक ई रिक्शा समेत हुआ फरार

सिकंदराराऊ । जलेसर मार्ग पर एक ई रिक्शा चालक महिला के बैग में रखी नगदी एवं आभूषण चोरी कर फरार हो गया। महिला ने जब अपना बैग चैक किया तो उसमें रखी नगदी एवं आभूषण पार देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता ने अज्ञात ई रिक्शा चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना हसायन क्षेत्र के गांव खेरिया कला निवासी पूजा देवी पत्नी सत्यप्रकाश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 19 जुलाई की सुबह 11.30 बजे करीब एक ई रिक्शा में सवार होकर कस्बा के जलेसर बस अड्डे पर पहुंची। इस दौरान ई रिक्शा चालक ने उनके बैग में रखे 10 हजार रुपए एवं आभूषण पार कर दिए । आरोपी ई रिक्शा चालक महिला को जलेसर अड्डे पर छोड़कर ई रिक्शा समेत फरार हो गया । महिला ने जब अपने बैग को चैक किया तो उसमें रखी नगदी एवं आभूषण को गायब देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। महिला ने आरोपी ई रिक्शा को काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ई रिक्शा चालक की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment