जमीनी विवाद में महिला को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव टीकरी कला में नामजदों ने जमीनी विवाद के चलते बेवा महिला को मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़िता ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव टीकरी कला निवासी मनोरमा देवी पत्नी मुकेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 16 जुलाई की रात्रि 8 बजे करीब जमीनी विवाद के चलते गांव के ही वीरेश पुत्र लाल साहब राजीव, संदीप पुत्रगण वीरेश ने गाली गलौज कर उसे जमीन पर गिराकर लात घूंसों व लाठी डंडों से मारापीटा। जिससे वह लहुलुहान हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment