सासनी कोतवाली पुलिस का चेकिंग अभियान संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी से हड़कंप

क्षेत्र में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सासनी पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में कोतवाली प्रभारी विपिन चैधरी के नेतृत्व में पुलिस बल ने कोतवाली सासनी चैराहे पर बैरियर लगाकर एक व्यापक और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान चैराहे से गुजरने वाले दोपहिया और चार पहिया संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी बारीकी से जांच की गई। पुलिस टीम ने चालकों के लाइसेंस, वाहनों के कागजात और हेलमेट सीटबेल्ट की जांच करने के साथ-साथ वाहनों की डिग्गी और संदिग्ध सामानों की भी तलाशी ली। अचानक शुरू हुए इस चेकिंग अभियान से संदिग्ध वाहन चालकों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों में खलबली मच गई। कई वाहन चालक पुलिस को देखकर रास्ता बदलते भी नजर आए। प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चैधरी ने बताया कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए यह अभियान चलाया गया है। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सघन तलाशी चैराहे पर बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन चेकिंग की गई। इसके अलावा बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट और तीन सवारी बैठाकर चलने वाले वाहन चालकों को कड़ी हिदायत दी गई। कोतवाली प्रभारी ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें, वैध कागजात साथ रखें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment