हाथरस। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित दसवीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षा के परिणाम में दून पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का शानदार परिचय दिया है। विद्यालय की मेधावी छात्रा वंशिका मोहन ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिसर, अभिभावकों तथा पूरे जनपद में हर्ष और गर्व का वातावरण व्याप्त है।
विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए, जिनमें छात्रा पीहू बंसल ने 95.8 प्रतिशत, रेनू ने 94.4 प्रतिशत, छात्र भव्य शर्मा ने 94.2 प्रतिशत, छात्रा अनवी शर्मा ने 93.2प्रतिशत,अंशिका कौशिक ने 93.2प्रतिशत, पावनी पचौरी ने 92.8 प्रतिशत, सीमा वार्ष्णेय ने 91.8 प्रतिशत, छात्र अंशुमन समाधिया ने 91.2प्रतिशत , मृदुल बंसल ने 91.2प्रतिशत तथा सुवीर सिंह ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के गौरवशाली परिणाम में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में दून स्कूल का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जिसमें विद्यालय के 81 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए, जिनमें से 90 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाले 11 विद्यार्थी, 80 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाले 43 विद्यार्थी, 81 प्रविष्ठ हुये विद्यार्थियों में से 58 विद्यार्थियों का विशिष्ट श्रेणी लाना बहुत बड़ी उपलब्धि है। विद्यालय के लगभग सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।।
छात्रा वंशिका मोहन की इस असाधारण सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि संकल्प, कठिन परिश्रम, अनुशासन और श्रेष्ठ मार्गदर्शन के समन्वय से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। उनकी यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सीबीएसई जिला प्रशिक्षण समन्वयक जे. के. अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दून पब्लिक स्कूल सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहा है। वंशिका मोहन का सिटी टॉपर बनना हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह सफलता उनकी अथक मेहनत, हमारे समर्पित शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। मुझे विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विद्यालय, जनपद और देश का नाम गौरवान्वित करेंगे।।
विद्यालय प्रधानाचार्य ने वंशिका मोहन के साथ -साथ सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल, सफल एवं स्वर्णिम भविष्य की कामना की। यह शानदार परिणाम एक बार फिर सिद्ध करता है कि दून पब्लिक स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट परिणाम और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।









