शासन प्रशासन से की शोक संतृप्त परिवार की आर्थिक मदद की मांग
हाथरस।शहर के प्रमुख टैन्ट व्यवसायी काके सक्सेना टेंट, लाईट, कैटर्स के स्वामी राकेश सक्सेना का अल्प आयु में सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर शोकसभा कर श्रंद्धाजलि अर्पित की गई।
जिला हाथरस टेंट, लाईट, कैटर्स, फूल, साउंड व्यापारी एसोसिएशन व उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष अवधेश पंडा की अध्यक्षता में शोकसभा व श्रंद्धाजलि सभा अलीगढ़ रोड स्थित कोठीवाल धर्मशाला में आयोजित की गई।जिसमें जिले की सभी तहसील व कस्बों एंव जिले के पदाधिकारी व सदस्यगण एकत्रित हुए। शोकसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री व जिला कोषाध्यक्ष पं. शीलेंद्र कुमार शर्मा ने राकेश सक्सेना उर्फ काके बाबू की कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह आज हमारे बीच नहीं है, जबकि जितनी बड़ी प्रशंसा की जाए व उनके द्वारा किए गए कार्यों से जिला हाथरस टेंट लाईट व्यापार को उन्होंने सर्वोच्च स्थान दिलाया। काके बाबू से पहले श्री दाऊजी महाराज व रेवती मैया के नाम से विख्यात मंदिर पर बलदेव छट के विशाल भव्य मेला लगता है,उसकी टेंट लाईट की सजावट करने को अन्य जिलों से टेंट लाईट की सजावट करने हेतु बाहरी ठेकेदार आते थे। पिछले कई वर्षों से जब काके सक्सेना टेंट लाईट काम करना शुरू किया और उसके साथ- साथ मेला का सरकारी ठेका भी लिया। कुछ वर्षों में इतना बड़ा कारोबार कर दिखाया, जिसकी कल्पना करना बमुश्किल है। उनके द्वारा किए गए कार्यों से शोकाकुल परिवारीजन तो शोक की लहर में डूबे हुए हैं, उनके साथ टेंट लाईट कैटर्स व्यापारी एसोसिएशन परिवार भी अति शोक की लहर में डूबा हुआ महसूस कर रहा है।
टेंट लाइट व्यापारियों ने शासन प्रशासन से मांग करते हुए अनुरोध किया है कि शोक संतृप्त परिवार की अधिक से अधिक आर्थिक रूप से मदद की जाए। चाहे वह मुख्यमंत्री द्घारा हो या जिलाधिकारी द्वारा, इस समय शोकाकुल परिवारीजन बहुत ही अत्यंत कष्ट व कर्ज में जी रहे हैं।
इसके उपरांत सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा और अश्रुपूरित श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने की इच्छा शक्ति दें।
शोकसभा में रामचरण नरूला ,मुरारीलाल पचौरी,गोपाल वार्ष्णेय, आशीष शर्मा ,रिंकू सिंह लाईट वाले, शीलेंद्र कुमार शर्मा, हरिमोहन पाठक ,अनिल दीक्षित, अवधेश पंडा, सादाबाद से दुर्गेश ओझा, विष्णु शर्मा, नवल किशोर अग्रवाल,सिकन्द्राराऊ से आकाश दीक्षित, रानू शर्मा, अनिल कुमार सिंह , विनीत वार्ष्णेय,जौली पंडित, स्वामीदास हलवाई, हरीकिशोर नरूला,हरिवंश अरोरा,पवन शर्मा लाईट वाले आदि मौजूद थे।









