पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव चमरौली में बीती देर रात्रि घर में सो रहे 38 वर्षीय ट्रैक्टर चालक को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। माथे में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिजन उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया । हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया । जहां उनका इलाज जारी है।
बताया जाता है कि गांव चमरौली निवासी संजय पुत्र नेत्रपाल उम्र 38 वर्ष गुरुवार देर रात अपने घर में सो रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात हमलावर घर पर पहुंचा और बेहद करीब से उनके माथे पर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग जाने में सफल हो गया। घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल संजय को पहले नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। फिलहाल संजय का इलाज आगरा के एशियन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई । सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है ।









