एसआरबी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने नीट 2026 में फहराया सफलता का परचम : एसआरबी स्कूल के छात्र-छात्रायें हर साल रच रहे इतिहास: बेहद खुशी: चयनित विद्यार्थियों का किया अभिनंदन

हाथरस। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एसआरबी पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्रों ने नीट- 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फिर से इतिहास रचते हुए अपने विद्यालय, अभिभावकों तथा पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। इस ऐतिहासिक व उत्कृष्ट नीट परीक्षा के परिणाम से विद्यालय परिवार फिर से गदगद हो गया है और विद्यालय की मान प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले छात्र-छात्राओं का आज विद्यालय परिवार द्वारा अभिनंदन किया गया है।


नीट-2026 के घोषित परिणामों में शहर के आगरा रोड पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित प्रतिष्ठित व गुणात्मक शिक्षा देने वाले विद्यालय एसआरबी पब्लिक स्कूल के चार विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है ।नीट-2026 की परीक्षा में विद्यालय की छात्रा सुहानी बंसल ने 8848वीं रैंक, अवनी सिंह ने 7550वीं रैंक, अतुल धनराज ने 2477वीं रैंक तथा कात्यायनी उपाध्याय ने 23982वीं रैंक प्राप्त कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सभी मेधावी छात्रों ने एमबीबीएस में प्रवेश की अपनी मजबूत दावेदारी सुनिश्चित की है।


इस उपलब्धि पर एसआरबी पब्लिक स्कूल परिवार सफलता से बेहद गदगद व उत्साहित है और उक्त छात्र छात्राओं ने फिर से विद्यालय की मान प्रतिष्ठा में वृद्धि करते हुए इतिहास रच दिया है।आज विद्यालय में सफलता प्राप्त कर इतिहास रचने वाले छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर प्रदीप सेंगर एवं चेयरमैन ए.पी. सिंह ने चयनित विद्यार्थियों का माल्यार्पण, पटका पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा चयनित विद्यार्थियों के माता-पिता का भी सम्मान किया गया और उनकी भूमिका की सराहना की गई।
समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के डायरेक्टर प्रदीप सेंगर ने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण एवं अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि इस वर्ष नीट परीक्षा में विद्यालय के चार विद्यार्थियों का चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष विद्यालय के अनेक विद्यार्थी आईआईटी ,नीट , एनआईटी जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र दत्त शर्मा ने चयनित विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने तथा चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ देकर समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थियों ने चयनित छात्रों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment