दाऊजी महाराज स्थित श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा के शिविर में संपन्न हुआ आयोजन


हाथरस। श्री दाऊजी महाराज किला स्थित श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा हाथरस के शिविर में जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा शुभ संवत 2083 अर्थात 29 जून को विश्व शांति तथा आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने हेतु विष्णु यज्ञ का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम ष्चारों वेदोंष् की ष्कलश स्थापनाष् ष्गणपति गणेश की विधि विधान से स्थापित कर पूजन अर्चन किया गया।

आचार्य रूपराम शर्मा जी आचार्य बागीष दत्त गौड जी तथा श्री वेद भगवान के अध्यक्ष डॉ जितेंद्र स्वरुप शर्मा के सानिध्य में मुख्य यजमान श्रीमती डौली माहौर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तथा वासुदेव माहौर एडवोकेट मुख्य यजमान रहे।
पूर्ण विधि विधान मंत्र उच्चारण के साथ 1101 आहुति श्री विष्णु भगवान को तथा 101 गायत्री महामंत्र के जाप के साथ ष्विष्णु यज्ञष् की ष्पूर्ण आहुतिष् के साथ संपन्न हुआ।
श्री वेद भगवान के अध्यक्ष आचार्यौ व उपस्थित भक्त जनौ द्वारा पंडित रंजन पचौरी जी ष्पुजारी श्री वेद भगवानष्को संकल्पित रूप से श्री वेद भगवान की सेवा किए जाने हेतु बगलबंदी पांचो वस्त्र दक्षिणा सहित सम्मानित किया गया।
व्यवस्था पं सत्येंद्र स्वरुप शर्मा तथा पं रंजन पचौरी पुजारी श्री वेद भगवान के सानिध्य में पंडित देव स्वरूप शर्मा पंडित आदित्य स्वरूप शर्मा शशांक पचोरी एड जी का सहयोग सतराहनीय रहा।
श्री विष्णु भगवान श्री वेद भगवान बलदाऊ जी महाराज रेवती मैया के जयकारों केसाथ शिविर गुंजायमान हो गया। विधि.विधान के साथ ष्आरती वंदनष् ष्भोग प्रसादष् वितरण केसाथ ष्विष्णु यज्ञष् संपन्न हुआ।









