त्रि भैरवनाथ सिद्धपीठ रमनपुर पर 101 हनुमान चालीसा पाठ का समाप

हाथरस। त्रि भैरवनाथ सिद्ध पीठ रमनपुर रोड पर 101 हनुमान चालीसा पाठ के चल रहे आयोजन का समापन जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी को संपन्न हो गया।


मंदिर के महंत एंव हनुमान जी के अनन्य भक्त बाबा रामदास के निर्देशन में कार्यक्रम किया गया। जिसकी व्यवस्था सत्येंद्र स्वरुप शर्मा फौजी द्वारा की गई। भक्तजनों में सर्वश्री रामखिलाड़ी काकू, कैलाश, श्रीमती गीता देवी, भगवान देवी, देवस्वरूप शर्मा, मनोज पंडित, आदित्य स्वरूप शर्मा आदि द्वारा कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया गया। मंदिर के संस्थापक व श्री वेद भगवान धर्मसभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी द्वारा सभी भक्तजनों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। बजरंगबली के जयकारो हनुमान बाबा के जयकारों के साथ आरती वंदन व भोग प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हो गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment