
सिकंदराराऊ । कस्बा के एक मोहल्ला निवासी एक महिला अपने खेत पर मक्का की रखवाली कर रही थी । महिला को एक नामजद युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया और जबरन खींचने लगा। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया । पीड़िता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला निवासी पीड़िता महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 29 जून की शाम 6 बजे करीब अपने खेत पर मक्का की रखवाली कर रही थी और उसके ससुर एवं चचिया ससुर दूसरे खेत पर थे। तभी फैसल पुत्र निजाम निवासी मोहल्ला सराय उम्दा बेगम थाना सिकंदराराऊ आया और उसे बुरी नीयत से दबोच लिया । आरोपी उसे जबरन खेत में खींचने लगा। पीड़िता द्वारा शोर गुल करने कर लोगों को आता देख आरोपी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।









