बंदरों का आतंक, राजमिस्त्री को बंदर ने काटकर किया घायल

monkey

सिकंदराराऊ। कस्बा एवं क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ गया है । भीषण गर्मी के चलते बंदर भी खूंखार हो गए हैं। बंदर आए दिन लोगों को काट कर शिकार बना रहे हैं । बंदरों के आतंक से लोग खासे परेशान हैं। लोगों ने बंदरों को पकड़वाने की जिलाधिकारी से मांग की है। इसीक्रम रविवार को अलीगढ़ रोड स्थित राधा नगर कॉलोनी में एक अधिवक्ता के मकान पर कार्य कर रहे राज मिस्त्री पर बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। जिससे राज मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जाता है कि राधा नगर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता एवं कवि देवेंद्र दीक्षित शूल के मकान पर निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को राज मिस्त्री राजू कार्य कर रहा था। तभी अचानक उसके ऊपर बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। बंदरों ने उसे बुरी तरह से काट कर घायल कर दिया। घायल राज मिस्त्री को अधिवक्ता ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया। कॉलोनी के वाशिंदों ने बताया कि बंदर का आतंक बढ़ गया है। बंदर आए दिन लोगों को काटकर शिकार बना रहे है। इससे पूर्व भी कॉलोनी के कई बच्चों, महिलाओं एवं वृद्धों को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment