पिता पुत्र को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय में नामजदों ने पिता पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव सराय निवासी डाल चंद्र पुत्र श्याम लाल ने दी तहरीर में कहा है कि वह रविवार की सुबह 9 बजे करीब अपने मकान पर छज्जे का निर्माण कार्य कर रहा था। तभी गांव के ही राहुल उर्फ पोला व कालीचरन गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर लाठी डंडों से प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आए उसके पुत्र राजेश को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment