सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवती को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। युवती के पिता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी पीड़िता युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 26 जून की सुबह 8 बजे करीब उनकी 21 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। इस दौरान गोपाल पुत्र पप्पू निवासी गांव भिलेट जिला अलीगढ़ पुत्री को अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है ।









