हाथरस। सावन कृपाल रूहानी मिशन के बैनरतले जनपद की तीनों मुख्य शाखाओं कृपाल आश्रम गौशाला मार्ग , राजिंदर आश्रम ग्राम वीर नगर (सासनी) एवं कृपाल आश्रम ग्राम पिछौती (हसायन) पर रविवार को विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मिशन के प्रमुख संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के प्रवचनों को वीडियो के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रसारित किया गया।। संत राजिंदर सिंह जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि हमें अपना जीवन प्रेम से और हर हाल में खुश रहते हुए जीना चाहिए। जब हम ऐसी जिंदगी जीते हैं तो जीवन में किसी भी तरह की परेशानी आने पर हम उस खुशी खुशी सरलता से पार कर जाते हैं।महाराज जी ने यह भी समझाया कि जीवन में दुख तकारीफें हमारे प्रारब्ध कर्मों के कारण से आती हैं, जिनका हमें हर हाल में सामना करना होता है। महाराज जी द्वारा नाम के बारे में जोर दिया गया और कहा कि एक नाम ही है जो सच्चा है, बाकी सब कुछ भ्रम है और अस्थायी है। एक न एक दिन सब कुछ हमारी आँखों से ओझल हो जाना है, यही एक सार्वभौमिक सत्य है।

महाराज जी के रूहानी संदेश को सुनने के बाद बड़ी संख्या में संगत ने सामूहिक रूप से भजन-अभ्यास (ध्यान) किया और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस रूहानी आयोजन के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।हाथरस शाखा पर गरीब माता बहनों के लिए निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण, बच्चों हेतु निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण करायक्रम, जरूरतमन्द जनों हेतु निःशुल्क आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक व एलोपैथिक डिस्पेंसरी का भी आयोजन किया गया।









