सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में जनपद को विकास की ऐतिहासिक सौगात प्रदान करते हुए विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात: 548 करोड़ की 143 परियोजनाओं का बटन दबाकर किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
हाथरस- 29 जून। औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद आगमन पर जिले के समग्र एवं संतुलित विकास को नई गति प्रदान करते हुए 143 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं पर रूपये 54804.86 लाख की लागत व्यय की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा किए गए इन विकास कार्यों से जनपद में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई एवं अन्य जनकल्याणकारी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान  मुख्यमंत्री  ने 55 परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिनकी कुल लागत रूपये 29961.15 लाख है, जबकि 88 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिन पर रूपये 24843.71 लाख की लागत व्यय होगी। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई दिशा मिलेगी और आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विधानसभा क्षेत्र हाथरस में  मुख्यमंत्री ने 21 परियोजनाओं, लागत रूपये 10622.24 लाख का लोकार्पण एवं 30 परियोजनाओं, लागत रूपये 10414.00 लाख का शिलान्यास किया। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र सादाबाद में 20 परियोजनाओं, लागत रूपये 12173.41 लाख का लोकार्पण और 29 परियोजनाओं, लागत रुपये 7994.65 लाख का शिलान्यास किया गया। विधानसभा क्षेत्र सिकन्द्राराऊ में 14 परियोजनाओं, लागत रूपये 7165.50 लाख का लोकार्पण एवं 29 परियोजनाओं, लागत रूपये 6435.06 लाख का शिलान्यास किया गया।
मथुरा-सादाबाद-जलेसर-अवागढ़ मार्ग (राज्य मार्ग सं. 122) सुदृढीकरण का कार्य (लम्बाई 29.250 कि.मी.) की कुल लागत रूपये 4,398.61 लाख है। हाथरस-जलेसर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य (लम्बाई 16.220 कि.मी.) की लागत रूपये 3,698.63 लाख है। राजकीय पौलीटेक्निक लोधीपुर देवरी पट्टी सिकन्द्राराऊ के निर्माण कार्य की लागत रूपये 1,991.48 लाख है। सासनी नानऊ मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य (लम्बाई 12 कि.मी.) की लागत रूपये 1,896.97 लाख है।पीएमजीएसवाई 3 के अन्तर्गत एफडीआर तकनीकी से कैलोरा से बरवाना मार्ग का निर्माण कार्य की कुल लागत रूपये 1,764.12 लाख है। सादाबाद जैतई गुतेहरा शिखरा मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य (लम्बाई 12.37 कि.मी.) की लागत रूपये 1,424.48 लाख है। हाथरस शाखा के किमी 47.000 से किमी 74.400 के मध्य एवं उनसे निकलने वाले रजवाहों एवं अल्पिकाओं पर क्षतिग्रस्त/नये पुल-पुलियों के निर्माण की परियोजना की लागत रूपये 1,497.16 लाख है। हाथरस शाखा के किमी 0.000 से किमी 47.000 के मध्य क्षतिग्रस्त/नये पुल-पुलियों के निर्माण की परियोजना कार्य की कुल लागत रूपये 1,364.05 लाख है। पीएमजीएसवाई-3 के अन्तर्गत एफडीआर तकनीकी से कुरसण्डा से मई मार्ग का निर्माण कार्य की लागत रूपये 1,110.56 लाख है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सादाबाद के भवन का निर्माण परियोजना की लागत रूपये 1,049.00 लाख है। हसायन कानऊ संकरा मार्ग (अ.जि.मा.) का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य (लम्बाई 6.978 कि.मी.) की कुल लागत रूपये 1,040.77 लाख है।
मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय (प्री-प्राइमरी से कक्षा-12) का निर्माण कार्य विकास खण्ड सादाबाद ग्राम-बिसावर में होने वाले कार्य की लागत रूपये 2,397.46 लाख है। सासनी अकराबाद मार्ग (अ.जि.मा.) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य तथा लम्बाई 13.000 कि.मी.के रोड प्रोजेक्ट की लागत रूपये 2,370.98 लाख है। पी.बी. मार्ग (एनएच- 530बी) से हसायन मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य एवं लम्बाई 12.266 कि.मी.की परियोजना की लागत रूपये 2,085.46 लाख है। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान को सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स के रूप में विकसित करने के कार्य की लागत रूपये 1,432.00 लाख है। हाथरस जंक्शन से बेरगांव मार्ग (अ.जि.मा.) का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य की लम्बाई 7.400 कि.मी.के मार्ग की लागत रूपये 1,087.59 लाख है। जीटी मार्ग (नया एनएच 34) टोली से कचौरा मार्ग (अ.जि.मा.) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की लम्बाई 6.700 कि.मी. के कार्य की लागत रूपये 1,011.95 लाख है। सिंचाई खण्ड हाथरस के आवासों एवं डीआरओ कार्यालय का पुर्ननिर्माण 12 टाइप-3 और 5 टाइप-4 आवासों की परियोजना की लागत रूपये 916.19 लाख है। सादाबाद जलेसर मार्ग से कौकना कलां, कोकना खुर्द जरीपुरा का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की लम्बाई 6.200 कि.मी. के कार्य की लागत रूपये 936.81 लाख है। अटल कन्वेंशन सेन्टर/गैस्ट हाउस/सह निरीक्षण भवन निर्माण कार्य की लागत रूपये 717.00 लाख है। सादाबाद जलेसर से करकौली मार्ग (अ.जि.मा.) का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण की लम्बाई 4 कि.मी. के इस प्रोजेक्ट की लागत रूपये 707.04 लाख है। एमएमआईटी पॉलीटेक्निक  में सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स का निर्माण कार्य की लागत रूपये 706.75 लाख है। राया सादाबाद मार्ग (अ.जि.मा.) के सादाबाद शहरी आबादी भाग में सड़क चौड़ीकरण व नाली निर्माण किमी 28 व 29 में होने वाले कार्य की लागत रूपये 406.08 लाख है। मड़नई से धनौली मार्ग पर स्थित करबन नदी पर सेतु (आर.सी.सी.) बॉक्स कल्वर्ट निर्माण की लागत रूपये 396.86 लाख है। साइबर थाने के प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य गृह विभाग की परियोजना की लागत रूपये 383.19 लाख है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरदिलनगर का निर्माण कार्य की परियोजना की लागत रूपये 339.25 लाख है। कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का निर्माण कार्य (ब्लाक सिकन्द्राराऊ) समग्र शिक्षा अभियान के तहत इसकी लागत रूपये 319.00 लाख है।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक जिले का संतुलित एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। सरकार विकास योजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से हाथरस के विकास को नई गति मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और नागरिकों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आएगा।मुख्यमंत्री द्वारा हाथरस को दी गई यह विकास परियोजनाओं की सौगात प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी सोच, सुशासन और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले में आधारभूत संरचना और सार्वजनिक सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा तथा हाथरस विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment