हाथरस। अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जहां सभी प्रशासनिक, न्यायिक व अन्य आमजनों द्वारा योग दिवस पर योग कर निरोग रहने का संकल्प लिया। वहीं भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं जिला मंत्री श्रीमती संध्या आर्य द्वारा भी अपने घर पर ही रहकर बच्चों व परिजनों के साथ योगाभ्यास किया गया।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं जिला मंत्री श्रीमती संध्या आर्य ने कहा कि योग हमारी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है और आज योग को पूरे विश्व में भारी सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि शरीर , मन और चेतना के बीच संतुलन स्थापित करने वाली जीवन पद्धति है। उन्होंने कहा कि योग का अर्थ ही जुड़ना या एक होना है। उन्होंने सभी से योग कर निरोग रहने की अपील की है। इस दौरान उनके साथ उनकी सास एंव पूर्व सभासद श्रीमती प्रकाशवती आर्य मौजूद थीं।









