
सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल में आई 16 वर्षीय किशोरी के साथ दो नामजद युवकों ने छेड़छाड़ की और वीडियो बनाने का प्रयास किया। पीड़िता किशोरी के मामा ने कोतवाली में दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी किशोरी के मामा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय भांजी घूमने को गांव में आई हुई थी। 20 जून की रात्रि 11 बजे करीब भांजी लघुशंका करने को घर से बाहर गई थी। तभी गांव के ही सनी उर्फ विकास कुमार पुत्र रामवीर सिंह , शैलेश कुमार पुत्र रामप्रकाश ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोपियों ने किशोरी का वीडियो भी बनाना चाहा। किशोरी के शोर मचाने पर उसके मामा मौके पर पहुंच गए। मामा को आता देख, आरोपी किशोरी को जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है ।









