
सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक गांव निवासी 28 वर्षीय युवती को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। युवती के पिता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 28 वर्षीय पुत्री को 10 जून की सुबह 10 बजे करीब नवाब सिंह पुत्र नसीब सिंह निवासी हरिपुरा हिजरवान फतेहाबाद हरियाणा अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।









