अवैध कब्जे को मुक्त कराने एवं पैमाइश करने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम के सामने परिवार को पीटा

दो महिलाओं समेत एक दर्जन नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव छीतूपुर में अवैध कब्जे को मुक्त कराने एवं पैमाइश कराने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम के सामने नामजदों ने एक परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया और पीड़ित के ट्रैक्टर को तोड़ फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया । पीड़ित ने कोतवाली में दो महिलाओं समेत एक दर्जन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव छीतूपुर निवासी डिप्टी सिंह पुत्र तेजेन्द्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। 15 जून की दोपहर 2.30 बजे करीब कब्जा मुक्त कराने एवं पैमाइश करने को राजस्व टीम व मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। इस दौरान पीड़ित अपने परिवार के साथ मौके पर मौजूद था। जैसे ही राजस्व टीम द्वारा उक्त जमीन की पैमाइश की कार्यवाई शुरू की गई । तभी पहले से मौके पर मौजूद गांव के ही श्याम पुत्र राकेश , कन्हैया ,ओमवीर पुत्रगण रूप सिंह, अशोक मनोज पुत्रगण बनवारी, जीतू ,अनूप पुत्रगण सत्यप्रकाश, महेश , सतीश ,केशव पुत्रगण कहैया,लीलावती पत्नी कन्हैया ,ओमवती पत्नी सत्यप्रकाश ने एकराय होकर पीड़ित एवं उसके परिजनों पर जान से मारने की नी यत से धारदार हथियार व ईंट पत्थरो से हमला कर दिया और बुरी तरह से मारापीटा । घटना में पीड़ित उसका पुत्र हरेश कुमार, योगेश व भाई जागन के काफी गम्भीर चोट आई है । आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोपियों ने उसके ट्रैक्टर को भी तोड़ फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment