
सिकंदराराऊ । एन एच 34 के एटा रोड स्थित गांव रतिभानपुर के निकट एक तेज रफ्तार वाहन ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी । जिससे ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ई रिक्शा में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई । आनन फानन में घायल को उपचार के लिए कस्बा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया । जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि कस्बा के मोहल्ला नोखेल निवासी लकी मोहम्मद ई रिक्शा में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही ई रिक्शा गांव रतिभानपुर के समीप पहुंचा । तभी एक तेज गति से आ रहे वाहन के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए ई रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया । हादसे में ई रिक्शा में सवार लकी मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । घायल को उपचार के लिए कस्बा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया ।









