
हसायन। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा आज थाना हसायन पर जनसहयोग से नवनिर्मित आदर्श आरक्षी बैरक का लोकार्पण किया गया तथा थाने का भ्रमण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ अमित पाठक, प्रभारी निरीक्षक आदि पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, चौकीदार उपस्थित थे। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक के आगमन पर सलामी गार्द द्वारा उनको सलामी दी गयी । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसहयोग से नवनिर्मित आदर्श आरक्षी बैरक का लोकार्पण किया गया ।
इस दौरान थाना परिसर का भ्रमण करते हुए थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, बैरक आदि का भ्रमण किया गया एवं प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षु आरक्षीगणो से वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।









