
हाथरसI पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद में मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों की रोकथाम हेतु थाना ए.एच.टी. (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा आमजन, महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी से संबंधित अपराधों, उनके दुष्परिणामों एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

जनपद के प्रतिष्ठित स्थानों पर रैस्क्यू अभियान चलाकर कठिन परिस्थितियों में सड़क पर मिलने वाले अनाथ, परित्यक्त या आपात स्थिति में पाए गए व्यक्तियों व बालकों का पुनर्वास हेतु शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के संबंध मे अवगत कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मानव तस्करी में लोगों को नौकरी, शिक्षा, विवाह अथवा बेहतर जीवन का लालच देकर शोषण का शिकार बनाया जाता है। विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन माध्यमों से होने वाले अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

इस दौरान लोगों को महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं आपातकालीन सेवा 112 की जानकारी भी दी गई। थाना एएचटी द्वारा बताया गया कि मानव तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है तथा आमजन के सहयोग से इस अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।। कार्यक्रम को जागरूक करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविंद राठी, महिला मुख्य आरक्षी योगेश सेंगर, आरक्षी अनुज कुमार
, आरक्षी सूर्यकांत, जिला प्रोबेशन विभाग से विधि सह परिवीक्षा अधिकारी दीपक चौहान, वन स्टॉप प्रभारी श्रीमती मनीषा भारद्वाज की संयुक्त टीम शामिल थी।









