रोटरी क्लब हेरिटेज ने अपना घर आश्रम में प्रभुओं को करायी प्रसादी: लगवाई प्याऊ

हाथरस। रोटरी क्लब ऑफ हाथरस हेरिटेज द्वारा शहर के जलेसर रोड स्थित अपना घर आश्रम पर आश्रम के बाहर भीषण गर्मी में रहागीरों के लिए जल सेवार्थ शीतल जल की प्याऊ लगवाई गई है। साथ ही अपना घर आश्रम में प्रभुजनों को भोजन प्रसादी भी कराई गई।। रोटरी क्लब ऑफ हाथरस हेरिटेज द्वारा समाजसेवा एवं सामाजिक कार्यों के क्रम में शहर के जलेसर रोड स्थित अपना घर आश्रम के बाहर शीतल जल की प्याऊ लगवाई गई है, जिससे राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध होगा और वह गर्मी में अपनी प्यास बुझाकर राहत प्राप्त कर सकेंगे। वहीं क्लब द्वारा अपना घर आश्रम में रहने वाले प्रभ्रुओं को भोजन प्रसादी व मिठाई भी कराई गई तथा आश्रम में रहने वाले प्रभ्रुओं के लिए खाद्य सामिग्री के रूप में आश्रम को मूंग दाल, बिस्कुट आदि खाद्य सामिग्री भी दी गई।इसके साथ ही क्लब के कई सदस्यों द्वारा अपना घर आश्रम की आजीवन सदस्यता लेने का भी मन बनाया गया है।

कार्यक्रम में क्लब के पूर्व मंडल अध्यक्ष रो. डॉ. एसके राजू गावर, रो. अरुण जैन के साथ चार्टर्ड अध्यक्ष रो. रविप्रकाश गोयल, अध्यक्ष रो. कपिल कुमार अग्रवाल चूना वाले, सचिव रो. भगवत स्वरूप गर्ग, रो. राजेश अग्रवाल, रो. राजकुमार अग्रवाल, रो. आशीष द्विवेदी, रो. आरके राजू एलआईसी वाले, रो. अमित अग्रवाल एमआरएफ टायर वाले, रो. राजीव अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment