अटल कन्वेंशन सेंटर अतिधि गृह का प्रभारी मंत्री ने किया भूमि पूजन व शिलान्यास

सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर के अथक प्रयासों से हतीसा भगवंतपुर पर

हाथरस जनपद मुख्यालय की सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने एवं विभिन्न जरूरी मेडिकल कॉलेज, ट्रांसपोर्ट नगर, जिला स्तरीय अतिथि गृह आदि के निर्माण कराए जाने को लेकर सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर के नेतृत्व में सदर विधानसभा के विकास के लिए उनके प्रयास लगातार जारी हैं और आज इसी क्रम में शहर के मथुरा रोड पर जिला स्तरीय अतिथि गृह के निर्माण की नीव विधिवत पूजा अर्चना के साथ रखी गई है।।
शहर के मथुरा रोड पर गांव हतीसा भगवंतपुर पर सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर के अथक प्रयासों से जनपद में अटल कन्वेंशन सेंटर (अतिथि गृह), ट्रांसपोर्ट नगर, मेडिकल कॉलेज, मिनी स्टेडियम एवं ऑडिटोरियम जैसी महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की मांगों को लेकर समय-समय पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट होती रही है।।
इसी क्रम में आज हतीसा भगवंतपुर पर जिला स्तरीय अतिथि गृह अटल कन्वेंशन सेंटर (अतिथि गृह) का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास जिला की प्रभारी व कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ रखी गई है। इस अवसर पर सांसद अनूप प्रधान , सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर , जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा सहित जनपद के जिलाधिकारी अतुल वत्स , मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम भव्य वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।।
इस दौरान सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि इसी प्रकार ट्रांसपोर्ट नगर एवं मेडिकल कॉलेज का भी भूमि पूजन शीघ्र ही संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि मुझे यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूर्ण विश्वास है कि सदर विधानसभा में जिन विकास कार्यों की मांग की गई है, वे सभी शीघ्र पूर्ण होंगे।मैंने गत 23 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र के माध्यम से अतिथि गृह बनवाने का आग्रह किया था।जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए। कार्ययोजना में बढ़ाने का आश्वासन दिया था। जिसे आज से मूर्त रूप दे दिया गया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment